IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में दोबारा गेंदबाजी करने क्यों नहीं आए बुमराह, खुद बताई बड़ी वजह

Jasprit Bumrah fitness update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह दोबारा गेंदबाजी नहीं करने आ सके। उनकी फिटनेस को लेकर ऐसे में उन्होंने एक बड़ा अपडेट प्रदान किया है।

Jasprit Bumrah fitness update: पीठ की जकड़न से पीड़ित जसप्रीत बुमराह ‘श्रृंखला के सबसे अनुकूल विकेट’ पर गेंदबाजी करने से चूकने से निराश हैं लेकिन भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज ने इस बात पर जोर दिया कि कभी-कभी खिलाड़ी के लिए अपने शरीर का सम्मान करना अनिवार्य हो जाता है।बुमराह तीसरे दिन गेंदबाजी नहीं कर सके जब भारत को गेंदबाजी की मददगार पिच पर 162 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करना था।

Jasprit bumrah  testap

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 27 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत ली।श्रृंखला में 32 विकेट चटकाने के लिए बुमराह को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘यह थोड़ा निराशाजनक है लेकिन कभी-कभी आपको अपने शरीर का सम्मान करना होता है। आप अपने शरीर से नहीं लड़ सकते। निराशाजनक, शायद श्रृंखला के सबसे अच्छे विकेट पर गेंदबाजी करने से चूक गया।’’

End of Feed