Jasprit Bumrah comeback: बड़ी खबर ! जसप्रीत बुमराह की वापसी, वनडे टीम में शामिल किया गया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 3, 2023, 04:20 PM IST

Jasprit Bumrah returns, India ODI squad for Sri Lanka series 2023: भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए मंगलवार को बहुत बड़ी खबर आई है। देश के सर्वश्रेष्ठ पेसर जसप्रीत बुमराह आखिरकार फिट घोषित हो गए हैं और उनको श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी सूचना दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय दिग्गज जसप्रीत बुमराह की वापसी
  • बुमराह को एनसीए ने फिट घोषित किया
  • भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे

Jasprit Bumrah included in India ODI squad: टीम इंडिया के अनुभवी व धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आखिरकार मैदान पर वापसी हो रही है। बुमराह फिट घोषित कर दिए गए हैं और इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है।

जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद उनको वनडे टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है। बुमराह ने भारत की ओर से पिछला मुकाबला सितंबर में खेला था और वह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की मास्टरकार्ड एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया है।’’

End of Feed