T20 World Cup से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दिया पहला रिएक्‍शन, कहा- 'निराश हूं, लेकिन...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 12:38 PM IST

Jasprit Bumrah's reacts after ruled out of T20 World Cup: टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार रिएक्‍शन दिया है। बुमराह ने कहा कि वो प्रमुख टूर्नामेंट से बाहर होकर निराश हैं। हालांकि, बुमराह ने कहा कि वो ऑस्‍ट्रेलिया में रिकवरी के दौरान टीम का समर्थन करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जसप्रीत बुमराह आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हुए
  • जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर होने के बाद रिएक्‍शन दिया
  • बुमराह ने कहा कि वो टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर होने पर निराश हैं

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ कुछ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद बुमराह स्‍ट्रेस रिएक्‍शन से जूझे और पीठ की चोट के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गए। इंग्‍लैंड दौरे से ही बुमराह इस समस्‍या से परेशान हैं। करीब दो महीने के बाद बुमराह ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी की और चोट बढ़ने के कारण वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज व टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हुए।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने ट्वीट करके टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर होने पर निराशा जाहिर की। हालांकि, उन्‍होंने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया में अपनी रिकवरी के समय में वो भारतीय टीम के लिए चीयर करेंगे। बुमराह ने लिखा, 'मैं निराश हूं कि इस बार टी20 वर्ल्‍ड कप का हिस्‍सा नहीं हूं, लेकिन अपने चहेतों की प्रार्थनाओं, चिंता और समर्थन प्राप्‍त करने का आभारी हूं। जैसे मैं ठीक होऊंगा, मैं ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय टीम को उनके अभियान के लिए चीयर करूंगा।'

End of Feed