अगर ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगा बुमराह का करियर, मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज ने दी वॉर्निंग

Jasprit Bumrah Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। बुमराह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज ने एक वॉर्निंग जारी कर दी है।

Jasprit Bumrah Injury: भारतीय टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह एक बार फिर पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। 2024/25 बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच के दौरान, बुमराह को पीठ में तनाव संबंधी समस्या हुई और वह ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान मैदान छोड़कर चले गए। स्टैंड-इन कप्तान बुमराह ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की, और भारत ने यह मैच 6 विकेट से हार गया। इसी बीच उनकी चोट को लेकर दिग्गज गेंदबाज ने चिंता व्यक्त की है जिसने भारतीय फैंस को भी परेशान कर दिया है।

bumrah injured

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

बुमराह का करियर पिछले कई सालों से पीठ की समस्याओं से प्रभावित रहा है। 2022/23 में उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा था। हालांकि, वे 2023 में वापस लौटे और ओडीआई विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में वह टीम का हिस्सा नहीं बन सके।अभी तक बुमराह की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों से अनुपस्थित रह सकते हैं।

End of Feed