एक युग का अंत: सबसे महान तेज गेंदबाज का सफर समाप्त, बड़े रिकॉर्ड से 4 कदम रह गए दूर

James Anderson Farewell Test: जेम्स एंडरसन ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में 4 विकेट लिए। इस तरह उनका टेस्ट करियर सबसे सफल तेज गेंदबाज के तौर पर खत्म हुआ। वह 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट
  • जेम्स एंडरसन को मिली शाही विदाई
  • 704 विकेट के साथ खत्म हुआ जिमी का करियर

James Anderson Farewell Test: किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायानात उसे, आपसे मिलाने पर लग जाती है। यह फिल्मी डॉयलॉग इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर एकदम फिट बैठती है। यही कारण है कि उन्हें 21 साल के लंबे करियर के बाद लॉर्ड्स में वही शाही विदाई मिली जिसके वह हकदार थे। जहां अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद डाली थी वहीं उन्होंने अपने 21 साल लंबे करियर की आखिरी गेंद फेंककर अपने सबसे चहीते और दिल के करीब क्रिकेट को गुडबॉय कह दिया।

james anderson last match.

जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट (ICC)

जेम्स एंडरसन का आखिरी स्पेल

End of Feed