AUS vs WI: मैच में 6 विकेट लेकर भी खुश नहीं होगा यह गेंदबाज, ये है कारण

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स गजब फॉर्म में हैं। वह अब तक 6 विकेट चटका चुके हैं, लेकिन उन पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर उनकी मैच फीस के 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के कारण एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है। यह कार्रवाई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन की घटना के कारण हुई।

Jayden Seales

जेडन सील्स (साभार-x)

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "सील्स को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, क्रिया या हाव-भाव का उपयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने से संबंधित है।' इसके अलावा, सील्स के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में दूसरा अपराध था, जिससे 24 महीने की अवधि में उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है।"

End of Feed