बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बताया, विराट और रोहित की जगह भरने में लगेगा कितना वक्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2024, 12:40 AM IST

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बताया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टी20 टीम में जगह भरने में कितना वक्त टीम को लगेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व खिताब
  • खिताबी जीत के बाद तीन दिग्गजों विराट, रोहित और जडेजा ने लिया संन्यास
  • बीसीसीआई अध्यक्ष को है जल्दी उनकी जगह भरने का विश्वास

ब्रिजटाउन: विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टी20 से संन्यास लेने से भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है, लेकिन इससे चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को 2026 में घरेलू मैदान पर होने वाले इस प्रारूप के विश्व कप के लिए टीम की योजना बनाने का पर्याप्त समय मिल गया है।

Virat Kohli Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा

हार्दिक हो सकते हैं टीम के नए कप्तान

विश्व चैम्पियन बनने के बाद रोहित और कोहली के पदचिन्हों पर चलते हुए जडेजा ने भी खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी। भारतीय एकादश में इन तीन मैच विजेताओं का विकल्प ढूंढने में समय लगना तय है। लेकिन टीम में परिवर्तन का चरण अगले सप्ताह की शुरू होगा जब दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम छह जुलाई से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस श्रृंखला से हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया और उम्मीद है कि वह टी20 प्रारूप में टीम के नये कप्तान होंगे। वह इस ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों की प्रगति पर नज़र रखेंगे।

End of Feed