नागपुर: भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर टेस्ट डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने पांच विकेट चटकाए। केएल राहुल को नागपुर टेस्ट के पहले दिन अपना पहला शिकार बनाने वाले टॉड मर्फी ने दूसरे दिन भी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय पारी के 7 में से 5 विकेट अपने नाम किए।
विराट कोहली और टॉड मर्फी
