गुवाहाटी टेस्ट से पहले कुलदीप यादव ने कहा, टीम इंडिया के ऐसा कर पाना नहीं है आसान

गुवाहाटी टेस्ट से पहले कुलदीप यादव ने कहा है कि टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल पाना कतई आसान काम नहीं है। उन्हें इसे सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर कही ये बात।

गुवाहाटी: भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि भारत में हर प्रारूप में खेलने का मौका मिलना आसान नहीं है लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आक्रामक मानसिकता से वह अपनी जगह बनाये हुए हैं। कुलदीप ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के बीच से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला खेलने स्वदेश लौट आये थे। उन्होंने पहले टेस्ट में चार विकेट लिये हालांकि भारत 30 रन से हार गया था।

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव

टेस्ट क्रिकेट खेलने में आता है मजा

सभी प्रारूप मिलाकर 342 विकेट ले चुके कुलदीप ने जियो स्टार के 'फॉलो द ब्लूज' कार्यक्रम में कहा,'निश्चित तौर पर आप तीनों प्रारूप खेलना चाहेंगे लेकिन टेस्ट खेलने में मजा आता है। भारत में सभी प्रारूपों में खेल पाना आसान नहीं है। हर किसी को टेस्ट क्रिकेट पसंद है। सभी को इसमे मजा आता है लेकिन यह काफी चुनौतीपूर्ण भी है। अगले चार पांच साल टेस्ट क्रिकेट में मेरे लिये काफी अहम हैं तो मैं अपनी फिटनेस बनाये रखने और इसी तरह से खेलने पर फोकस करूंगा।'

End of Feed