इंदौर टेस्ट के पहले पहले दिन क्यों सस्ते में ढेर हुई टीम इंडिया, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बताई वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 08:48 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन बमुश्किल एक सेशन खेल पाई और 109 रन बनाकर ढेर हो गई। ऐसे में टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बताया है कि क्यों भारतीय टीम घुटने के बल ढेर हो गई।

इंदौर: बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के शुरुआती दिन मेजबानों के पहली पारी में 109 रन पर ढेर होने के बाद बुधवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के लिये दिन निराशाजनक रहा क्योंकि पिच उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा टर्न ले रही थी। इसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 156 रन बनाये और 47 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

rahul-dravid-vikram-rathour-rohit-sharma

राहुल द्रविड़, विक्रम राठौड़ और रोहित शर्मा

खेल के पहले ही घंटे में गेंद टर्न लेने लगी जिसे कई ने पिच की प्रकृति को लेकर आलोचना थी। भारतीय टीम एक सत्र से जरा ज्यादा समय में ही आउट हो गयी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन ने 16 रन देकर पांच विकेट झटके। हालांकि राठौड़ ने कहा कि घरेलू सरजमीं पर टर्निंग पिच पर खेलना टीम का मजबूत पक्ष है।

End of Feed