आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में शामिल करने की किसने की मांग?

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के कोच श्रवण कुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को खिलाने की मांग की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के कोच श्रवण कुमार का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी को 'बैक अप' भूमिका तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि अगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए। नबी ने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में 60 विकेट लिए और उनके इस प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार इस घरेलू टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Aquib Nabi

आकिब नबी

आकिब को नहीं बनाना चाहिए नेट गेंजबाज

श्रवण कुमार ने बुधवार को यहां पीटीआई से कहा,'मैं औकिब की बात कर रहा हूं। अपनी टीम को रणजी चैंपियन बनाने और 60 विकेट लेने के बाद भी आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए क्यों नहीं चुना जा रहा है? यह बैक-अप गेंदबाज वाली बात क्या है? आप उन्हें बैक-अप गेंदबाज के नाम पर नेट गेंदबाज बना रहे हैं। नबी को बैक-अप खिलाड़ी के नाम पर नेट गेंदबाज नहीं माना जाना चाहिए। यह देखना वाकई हैरान करने वाला है।'

End of Feed