'तू ही इसका कुछ कर दे'... इशांत शर्मा ने विराट कोहली से कहा और भारतीय खिलाड़ी को मिल गई RCB में एंट्री

IPL: इशांत शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं। दोनों तब से दोस्त हैं, जब उन्होंने साथ में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था। ऐसे में एक दोस्त दूसरे से कुछ कहे तो भला वो कैसे इसे नजरअंदाज कर दे। ऐसा ही कुछ हुआ और चमक कई भारतीय खिलाड़ी केएस भरत की किस्मत।

भारतीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ियों की दोस्ती ऐसी हैं जो सालों से बरकरार हैं। विवाद, बदलती टीमें, करियर में उतार-चढ़ाव का इनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा। विराट कोहली और इशांत शर्मा भी ऐसे ही दो खास दोस्त हैं। इन दोनों के बीच एक छोटी सी बातचीत ने भारतीय खिलाड़ी केएस भरत के करियर को नया मोड़ दे दिया। केएस भरत ने बताया कि कैसे इंडियन क्रिकेट टीम के एक हल्के-फुल्के टीम-बॉन्डिंग सेशन की वजह से उन्हें 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने साइन किया। इस मीटिंग में इशांत शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। यह मीटिंग तब हुई थी जब भरत कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय टीम में नए शामिल हुए थे, उस दौरान टीमें बायो-बबल में रहती थीं।

Ishant Sharma Asked Virat Kohli To Help KS Bharat Get RCB Contract

इशांत शर्मा, विराट कोहली और केएस भरत (PTI/RCB)

एक घटना का जिक्र किया गया जो तब हुई थी जब भरत फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू सीरीज़ के लिए टीम से जुड़े थे, जो नीलामी से कुछ दिन पहले की बात है। इशांत शर्मा ने ज़िम्मेदारी ली और कमरे में घूम-घूमकर रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली से बात की, जो उस समय टीमों की कप्तानी कर रहे थे।

End of Feed