ईशान किशन ने सूर्या का रिकॉर्ड तोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में ईशान किशन ने 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस फॉर्मेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में जब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सस्ते में आउट हो गए तो ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और अपने टी20 करियर का 14वां अर्धशतक जड़ दिया। 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी करने वाले किशन 32 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए इस दौरान उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में भारत के लिए 1164 रन बनाए थे। ईशान किशन ने 37वीं पारी में 12,00 रन पूरे किए और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

ishan kishan

ईशान किशन (साभार-X)

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 2000 रन

इतना ही नहीं ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए। इस पारी के बाद किशन के 69 मैच की 69 पारी में 2016 रन हो गए गए हैं। इस दौरान किशन ने 14 अर्धशतक और एक शतक जड़ा। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 103 रन रहा है। इतना ही नहीं 14 अर्धशतक में से 8 इसी साल आए हैं। वह भारत की ओर से तीसरे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

End of Feed