Ishan Kishan: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया। किशन इस मुकाबले में भले अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने इस मौके को बेहद खास बना दिया। किशन 18 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 108(40) रन की साझेदारी की और टीम इंडिया के लिए बड़े स्कोर की नींव रख दी। दोनों ने पावरप्ले के आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाज की जमकर खबर ली। दोनों ने 5वें और छठे ओवर में 21-21 रन बटोरे और टीम इंडिया को पावरप्ले में 87 रन पर पहुंचा दिया।
ईशान किशन (साभार-X/AI)
ईशान किशन ने रचा इतिहास
ईशान किशन को इस मुकाबले से पहले 15 रन की दरकार थी। 15 रन का आंकड़ा पार करते ही ईशान किशन ने इस कैलेंडर ईयर में अपने 11,00 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा केवल सूर्यकुमार यादव ने किया था। सूर्या ने साल 2022 में 1,164 रन बनाए थे जो किसी भी भारतीय का एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन है। 37 रन की इस पारी के बाद किशन अब 1,122 रन हो गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो ईशान 64 मैच में 1,918 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 13 अर्धशतक और एक शतक है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 103 रन है।
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में 7 रन के स्कोर पर लगा जब शेमार जोसेफ की 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की एक गेंद को वह कामिल पूरन के हाथों में मार बैठे।
