क्या अधर में अटका इशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 12, 2024, 07:30 AM IST

क्या इशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर मौजूदा छुट्टी वाले विवाद की वजह से अधर में पटक गया है। जानिए क्यों हुआ विवाद क्या है, कहां हुई इशान से भूल?

गक्बेरहा (दक्षिण अफ्रीका): इशान किशन अगर यह नहीं समझ पाएंगे कि वह वर्तमान में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों की सूची में सबसे निचले पायदान पर खड़े हैं तो वह काफी भोले होंगे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज की टीम में प्रवेश की संभावना उस समय लगभग खत्म हो गई जब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने जून में टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा जताई।

Ishan Kishan

इशान किशन

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिलेगा मौका

उनकी दुविधा को और बढ़ाते हुए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को बयान दिया कि किशन को भारतीय टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। इसका मतलब है कि सात सप्ताह तक कोई क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बाएं हाथ के खिलाड़ी इशान को इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए नहीं चुना जा सकता है जहां कोना भरत को विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद के रूप में देखा जा रहा है।

End of Feed