IND vs AFG: 4 साल बाद... Ishan Kishan ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा सबसे तेज वनडे शतक

ईशान किशन ने वनडे में दमदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ शतक जड़ा। दिसंबर 2022 में दोहरा शतक जड़ने के लगभग 4 साल बाद ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा। उन्होंने 71 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा सबसे तेज शतक रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ishan Kishan Hit Fastest ODI Hundred: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। यह वनडे क्रिकेट में ईशान किशन का दूसरा शतक है। इसके अलावा ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

Ishan Kishan ODI Hundred.

ईशान किशन ने जड़ा अपना दूसरा वनडे शतक।

मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। रोहित और जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। 4 रन बनाकर जायसवाल आउट हो गए। इसके बाद गिल और रोहित ने पारी को संभाला। रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

End of Feed