SRH vs RCB: ईशान किशन ने पहली बार भारत की सरजमीं पर किया ये कमाल

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल के एक सीजन में 500 रन का आंकड़ा छू लिया। यह आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ है जब किशन ने 500 प्लस का रन आंकड़ा पार किया है।

SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के खिलाफ करो या मरो मैच में हैदराबाद के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। भारत की सरजमीं पर यह कारनामा उन्होंने पहली बार किया। इस मैच से पहले किशन को इसके लिए 10 रन की दरकार थी। किशन ने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही एक रन लिया, उन्होंने इस सीजन आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Ishan Kishan

ईशान किशन (साभार-X)

पहली बार भारत की सरजमीं पर कमाल

आईपीएल इतिहास की बात करें तो यह किशन का एक सीजन में दूसरा 500 प्लस रन है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में 14 मैच में 516 रन बनाए थे, लेकिय ये साल ऐसा था जब कोविड के कारण आईपीएल देश से बाहर खेला गया था। किशन ने इस दौरान 4 अर्धशतक जड़े थे। यह पहला मौका है जब भारतीय सरजमी पर किशन ने 500 प्लस रन बनाए हैं।

End of Feed