'भुवनेश्वर कुमार को खिलाना गलती?' पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने सिलेक्शन पर उठाए सवाल

न्यूजीलैंड दौरे पर भुवनेश्वर कुमार की बॉलिंग फीकी रही। वह आईपीएल जैसा कारनामा न्यूजीलैंड की धरती पर नहीं कर सके। पांच में से चार टी20 मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार विकेट के लिए तरसते रहे। वहीं, कीवी बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने उनके चयन पर सवाल उठा दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। यूपी के इस तेज गेंदबाज ने खूब रन खर्चे और विकेट के लिए तरसता दिखा। वह अपने रंग में नहीं दिखे। खराब बॉलिंग प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भुवनेश्वर के चयन पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि भुवी के चयन से एक यंगस्टर को मौका नहीं मिल सका।

India pace battery

भुवनेश्वर कुमार के चयन पर इरफान पठान ने उठाए सवाल। फोटो- BCCI

भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच में से चार मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 32 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने कुल 180 रन खर्च किए और मात्र एक विकेट हासिल कर सके। पहले T20I में भुवनेश्वर की वापसी वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद थी। चार साल बाद अपना पहला T20I खेलते हुए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने चार ओवर में 12.25 की इकॉनमी रेट से 49 रन दिए। दूसरे T20I में उन्हें इस सीरीज का अपना इकलौता विकेट मिला, जब उन्होंने डेरिल मिचेल को आउट किया। हालांकि, अपने चार ओवरों में उन्होंने 50 रन लुटा दिए।

End of Feed