IRE vs ZIM, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मैच में आज जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होना था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। मैच रद्द होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में एंट्री कर ली। वह सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम बन गई।लगातार हो रही बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका और दोनों कप्तानों की सहमति के बाद इसे रद्द घोषित कर दिया गया। इस मुकाबले पर 3 टीमों की किस्मत दांव पर थी।
आय़रलैंड बनाम जिम्बाब्वे (साभार-X)
जिम्बाब्वे को हुआ डबल फायदा
सिकंदर रजा की इस टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप का यह सीजन शानदार रहा। इस टीम ने एक तीर से दो निशाना लगाया है। आयरलैंड के खिलाफ मैच के रद्द होने से सिकंदर रजा की टीम न केवल सुपर-8 में पहुंचने में कामयाब रही है, बल्कि उसने 2028 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह भी पक्की कर ली। पिछले सीजन जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।कब तक था कट ऑफ टाइम
दोपहर से वहां बारिश हो रही थी। मैच रद्द होने की स्थिति में जिम्बाब्वे सुपर-8 में क्वालीफाई करने में सफल रही। मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे एक प्वाइंट के साथ 5 अंक हो हो गए और उसने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मुकाबला जीतकर भी 4 प्वाइंट तक की पहुंच सकेगी जो उसके किसी काम के नहीं है। मैच शुरू होने का आखिरी कटऑफ टाइम 6.10 था, लेकिन पहले ही इसे रद्द कर दिया गया।
प्वाइंट्स टेबल में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया
इस मुकाबले के रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में जिम्बाब्वे की टीम 2 मैच में 2 जीत और +1.984 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 3 मैच में 1 जीत और +0.414 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर खिसक गई है। इस ग्रुप से श्रीलंका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।
जिम्बाब्वे और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन (ZIM Playing XI)- ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रियान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवाआयरलैंड की प्लेइंग इलेवन (IRE Playing XI)- रॉस एडेयर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलेनी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटिल।
जिम्बाब्वे के लिए ड्रीम सीजन
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 ग्रुप के लिए टीमों को पहले से ही वरीयता (सीड) दे दी गई थी। लेकिन जिम्बाब्वे का नाम इसमें नहीं था। ऐसे में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर शानदार काम किया। आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने या रद्द होने की स्थिति में जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया की जगह लेगा और भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर-8 में खेलेगा। श्रीलंका दूसरे ग्रुप में जाएगा।
