आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: राजस्थान की एकतरफा जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, इनके नाम हैं सबसे ज्यादा रन

आरआर वर्सेस सीएसके आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल में आज चेन्नई और राजस्थान का मुकाबला था। इस मुकाबले में राजस्थान ने आईपीएल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल कुछ ऐसा है।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 47 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 जबकि उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने 38 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। इस जीत के साथ राजस्थान ने प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया। आईपीएल के लीग मुकाबले 28 मार्च से 24 मई के बीच खेले जाएंगे।

IPL 2026 POINTS TABLE

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल (साभार-x)

राजस्थान बनाम चेन्नई मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ शुरुआत की। इस बार टीम नए कप्तान रियान पराग की कप्तानी में खेल रही है। चेन्नई बनाम राजस्थान मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। राजस्थान ने ना केवल अपना खाता खोल लिया बल्कि नेट रन रेट में भी आरसीबी को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed