Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर विराट कोहली का जलवा बरकरार, टॉप-5 में हैं ये बल्लेबाज

IPL 2025 Orange Cap Holder List, Most Runs Scorer in IPL 2025 (आईपीएल 2025में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज): इंडियन प्रीमियर लीग के प्रत्येक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को अंत में ऑरेंज कैप बतौर पुरस्कार दी जाती है। आईए जानते हैं आईपीएल के 18वें सीजन में कौन से बल्लेबाज चल रहे हैं रनों की रेस में सबसे आगे?

IPL Orange Cap 2025 | Most Runs in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च,2025 को कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर हो गया। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत हुई। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण में कुल 70 मैच खेले जाएंगे जिसमें सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। आईपीएल में चौकों छक्कों की बारिश के बीच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस लगी रहती है। आईपीएल सीजन के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप अवॉर्ड दिया जाता है। आईए जानते हैं साल 2008 से 2024 तक कौन से खिलाड़ी रनों की रेस में सबसे आगे रहते हुए पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल हुए हैं? साथ ही मौजूदा सीजन में किन पांच खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?

IPL 2025 Orange Cap Winner

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप विनर

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप: IPL 2025 Most runs

क्रमांकप्लेयरपारीरन
1विराट कोहली(आरसीबी)11505
2साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)10504
3सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियन्स)11475
4जोस बटलर(गुजरात टाइटंस)10470
5शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)10465

End of Feed