Explainer: सीएसके से एक और मुंबई से दो बार क्यों खेलेगी RCB? समझिए IPL 2026 फॉर्मेट का पूरा गणित

IPL Format: लीग चरण में सीएसके का सामना एमआई, एसआरएच, जीटी, डीसी और एलएसजी से दो बार होगा। जबकि सीएसके, केकेआर, आरसीबी और पीबीकेएस से एक-एक बार भिड़ेगी। जानिए आईपीएल फॉर्मेट और कैसे काम करता है।

IPL Format: आईपीएल 2026 का प्रारूप पिछले कुछ सीजनों की ही तरह है। आईपीएल को रोचक और मजेदार बनाने के लिए गर्वनिंग बॉडी ने साल 2025 में कुछ बदलाव किए। आईपीएल के नए फॉर्मेट के चलते अब कुछ ही टीमें दूसरी टीमों से दो-दो बार मुकाबला करती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं IPL के नये फॉर्मट को। साथ ही लीग स्टेज और प्वाइंट्स टेबल के पूरे सिस्टम को समझते हैं।

IPL New Format

आईपीएल फॉर्मेट का पूरा गणित

साल 2008 में शुरू हुई यह लीग अब बालिग हो चुकी है। यानी आईपीएल के 18 सीजन पूरे हो गए हैं। लीग का 19वां सीजन खेला 2026 में आयोजित है। पिछले सीजन की तरह ही आईपीएल 2026 के लीग चरण के लिए 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। इन दस टीमों को दो ग्रुप- ए और बी में बांटा गया है।

End of Feed