IPL Mega Auction 2025: 1574 खिलाड़ियों ने किया मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, अमेरिका और इटली से भी 1-1 प्लेयर

आईपीएल मेगा ऑक्शन की आधिकारिक तारीख सामने आ गई है। इस बार मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित होगा। इसके लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगा। इसके लिए करीब 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है। इन खिलाड़ियों में 1165 भारतीय और 409 ओवरसीज खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी साउथ अफ्रीका से है। अफ्रीका से सर्वाधिक 91 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (61)

आईपीएल मेगा ऑक्शन (साभार-IPL)

1574 खिलाड़ियों में 320 खिलाड़ी कैप्ड हैं जबकि 1,224 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। इससे पहले 31 अक्टूबर को सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। सभी 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। अब मेगा ऑक्शन में 10 टीमें 204 स्लॉट के लिए मैदान में उतरेगी। सभी टीमें अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बना सकती है।

End of Feed