IPL Mega Auction 2025 Live Streaming Online, (आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 ) Watch Indian Premier League Live TV Telecast Channel in India: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज से पहले खिलाड़ियों की मंडी सज चुकी है। सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आगाज होने जा रहा है। यह मेगा इवेंट दो दिनों तक चलेगा। इस दौरान 574 खिलाड़ियों पर 204 खाली स्लॉट के लिए बोली लगेगी। इसमें 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से शुरू होगा।
ऑक्शन में 81 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है, जबकि 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.50 करोड़, 18 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.25 करोड़, 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइज एक करोड़ रुपए है। इसी तरह 92 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 75 लाख, 8 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50 लाख, 5 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 40 लाख और 320 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 30 करोड़ रुपए है।
IPL Mega Auction 2025 Live Streaming Online, Watch TV Telecast in India
| IPL Mega Auction 2025 Live Streaming | Details in Hindi |
| आयोजन का नाम | आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 |
| तिथि (Date) | 24 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 |
| स्थान (Venue) | सऊदी अरब, जेद्दा |
| समय (Time) | भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से |
| कुल स्लॉट | 204 |
| भारतीय खिलाड़ी | 366 |
| विदेशी खिलाड़ी | 208 |
| एसोसिएट देशों के खिलाड़ी | 3 |
| अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी | 318 |
| अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी | 12 |
| बेस प्राइस (Base Price) | 2 करोड़: 81 खिलाड़ी |
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कब से शुरू होगा (IPL Mega Auction 2025 Date)
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से शुरू होगा, जो 25 नवंबर तक चलेगा।
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कहां होगा (IPL Mega Auction 2025 Venue)
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा।
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगा (IPL Mega Auction 2025 Time)
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन भारतीय समयानुसार 3.00 PM बजे से शुरू होगा।
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन को टीवी पर कहां देख सकते हैं (IPL Mega Auction 2025 On Tv)
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IPL Mega Auction 2025 Live Streaming)
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर की जाएगी।
