पैसा ही पैसाः IPL मीडिया अधिकारों की कीमत 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 1, 2023, 08:10 PM IST

IPL Media Rights Price Value: आईपीएल के मीडिया अधिकारों की कीमत एक और लंबी छलांग लगाने के करीब है। आईपीएल अध्यक्ष अरूण धूमल का मानना है कि अगर खेल प्रेमियों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए लीग में नयापन और सुधार होता रहे तो इसके मीडिया अधिकारों की कीमत अगले दो दशक में 50 अरब डॉलर (50 बिलियन) तक पहुंच सकती है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अध्यक्ष अरूण धूमल का मानना है कि अगर खेल प्रेमियों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए लीग में नयापन और सुधार होता रहे तो इसके मीडिया अधिकारों की कीमत अगले दो दशक में 50 अरब डॉलर (50 बिलियन) तक पहुंच सकती है। इस समय आईपीएल के पांच साल के लिए मीडिया अधिकारों की कीमत करीब 48000 करोड़ रूपये (6.2 बिलियन डॉलर) है।

IPL Media Rights Price Value Could Increase

आईपीएल मीडिया अधिकारों की कीमत बढ़ सकती है (BCCI/Twitter)

इस तरह कीमत के हिसाब से नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के बाद आईपीएल दूसरे नंबर की लीग है। एनएफएल ने पिछले साल 11 वर्ष के लिए 110 बिलियन डॉलर की कीमत का करार किया है। धूमल ने यहां ‘आरसीबी इनोवेशन लैब्स’ के ‘लीडर्स मीट इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘अगर मुझे देखना है कि यह पिछले 15 साल में कैसा रहा और आगे यह कैसा होगा तो हमें आईपीएल के मीडिया अधिकारों के करीब 2043 तक 50 बिलियन डॉलर (50 अरब डॉलर) के करीब पहुंचने की उम्मीद है। ’’

End of Feed