LIVE

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला, मुंबई इंडियंस को दी 7 विकेट से मात

आदित्य साहूUpdated Apr 17, 2026, 00:05 IST

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 24rd Match Highlights in Hindi):: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में आज (16 अप्रैल, 2026) 5 बार की चैंपियन मुंंबई इंडियंस के सामने पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स की चुनौती थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2026 के 24वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला, मुंबई इंडियंस को दी 7 विकेट से मात
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला, मुंबई इंडियंस को दी 7 विकेट से मात

aaj ka live match Mumbai vs Punjab: IPL 2026 में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला पिछले बार की उपविजेता टीम पंंजाब किंग्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के फेमस वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की कमान जहां हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी फिर से श्रेयस अय्यर ही कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बाद पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का डटकर सामना करके वापस पटरी पर आने की कोशिश में है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं टॉस हारकर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी के लिए उतरा है। मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किया है। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह क्विंटन डिकॉक ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं मिचेल सेंटनर की जगह ऑलराउंडर मयंक रावत मुंबई के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने पंंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने 5 साल बाद वापसी का जश्न शतक पूरा करके मनाया। डिकॉक ने 112 रनों की शानदार पारी खेली। वह 60 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के लगाकर नाबाद रहे। डिकॉक के अलावा नमन धीर ने भी शानदार अर्धशतक पूरा किया। नमन धीर ने 31 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

वहीं पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप के अलावा मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक विकेट झटके। पंजाब को अब जीत के लिए 196 रन बनाने होंगे। पंजाब ने इतने बड़े लक्ष्य को बेहद ही आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब ने मुंबई के खिलाफ यह मैच 7 विकेट से जीत लिया है। पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। पंजाब की जीत में प्रभसिमरन सिह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रभसिमरन सिंह 80 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की जबरदस्त पारी खेली। मुंबई की तरफ से एक बार फिर जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। यह लगातार 5वां मुकाबला है, जब बुमराह बिना विकेट रह गए। मुंबई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अल्लाह गजनफर रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शार्दुल ठाकुल ने 3 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।


मुंबई को मिली है लगातार तीन मैच में हार
मुंबई ने पिछले 13 सत्र में पहली बार अपना शुरुआती मैच जीता था लेकिन इसके बाद उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। उसने चार मैचों में पहले छह ओवरों के महत्वपूर्ण चरण में केवल तीन विकेट लिए हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच भी शामिल है जिसमें पावरप्ले 3.2 ओवर का था।


मुंबई और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)

मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।

APR 16, 2026 23:04 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने आसान जीत दर्ज की है। पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में तीन विकेट इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पंजाब की जीत में प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने बहुमूल्य योगदान दिया।
APR 16, 2026 22:51 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर आउट

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया है।
APR 16, 2026 22:46 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: फ्रंट से टीम को लीड कर रहे पंजाब के कप्तान

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को अब जीत के लिए सिर्फ 24 रनों की जरूरत है, जबकि गेंदें 30 बची हुई हैं।
APR 16, 2026 22:37 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब का स्कोर 13 ओवर में 144 रन

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। पंजाब ने 13 ओवर में दो विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 66 और श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 22:27 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब का स्कोर 11 ओवर में 118 रन

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 118 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 58 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 22:21 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 96 रन

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 44 और श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 22:18 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 11 ओवर में 108 रन

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्या का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं।
APR 16, 2026 22:01 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पावरप्ले में पंजाब की भी धीमी शुरुआत

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 61 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 16 और कप्तान श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 21:54 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई की तरह पंजाब की शुरुआत भी खराब

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की भी शुरुआत खराब रही। पंजाब ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कूपर कोनोली को अल्लाह गजनफर ने 17 रन बनाकर आउट कर दिया है।
APR 16, 2026 21:51 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब का स्कोर 4 ओवर में 39 रन

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 39 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 12 और कूपर कोनली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 21:46 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स का गिरा पहला विकेट

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिर गया है। अल्लाह गजनफर ने प्रियांश आर्या को 15 रन पर आउट कर दिया है। ग़ज़नफ़र की गेंद पर प्रियांश आर्य का कैच दीपक चाहर ने लिया। गजनफर की फ्लाइटेड गेंद की लेंथ बहुत ज़्यादा थी और इसे प्रियांश ने मिड-विकेट को क्लियर करने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद सीधे चाहर के हाथ में चली गई।
APR 16, 2026 21:42 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स का स्कोर 2 ओवर में 26 रन

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धांसू शुरुआत की। पंजाब ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 10 और प्रियांश आर्या 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 21:38 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब की धुआंधार शुरुआत

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धांसू शुरुआत की है। पंजाब ने दीपक चाहर द्वारा डाले गए पहले ही ओवर में 21 रन बना दिए। प्रभसिमरन सिंह 9 और प्रियांश आर्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 21:34 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रभसिमरन-प्रियांश

मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने पंजाब किंग्स के दोनों ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या मैदान पर उतर चुके हैं।
APR 16, 2026 21:22 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए सबसे अधिक रन क्विंटन डिकॉक ने बनाए। डिकॉक ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली। पंजाब को जीत के लिए 20 ओवरों में 196 रन बनाने होंगे।
APR 16, 2026 21:12 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई का स्कोर 19 ओवर में 186 रन

मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 107 और तिलक वर्मा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 16, 2026 21:11 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह घातक गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्होंने अब तक तीन विकेट चटका दिए हैं। अर्शदीप ने शेरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड आउट कर दिया है।
APR 16, 2026 21:08 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: सस्ते में आउट हुए हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिख पांड्या सस्ते में आउट हो गए हैं। मार्को यानसेन की गेंद पर उनका शानदार कैच जेवियर बार्टलेट ने लिया।
APR 16, 2026 21:01 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: क्विंटन डिकॉक ने जड़ी सेंचुरी

मुंबई इंडियंस में 5 साल बाद लौटे क्विंटन डिकॉक ने अपनी वापसी का जश्न सेंचुरी जड़कर मनाया। उन्होंने 53 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।
APR 16, 2026 20:53 IST

mi vs pbks ipl match लाइव क्रिकेट स्कोर: शतक के नजदीक पहुंचे क्विंटन डिकॉक

शुरुआती झटके के बाद मुंबई इंडियंस की पारी अब पूरी तरह संभल गई है। मुंबई की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक शतक के करीब पहुंच चुके हैं, वह 95 और कप्तान हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।