IPL Flashback: जब कोहली ने बल्ले से मचाई थी हाहाकार, लेकिन मेहनत हुई थी बेकार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2023, 10:50 AM IST

IPL Flashback, Virat Kohli Century: आईपीएल के 16वें सीजन के लीग के आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन में लगातार दूसरा शतक है। गुजरात के खिलाफ उनकी ताबड़तोड़ पारी देख रहे फैंस को 2016 की पारी याद आ गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा शतक।
  • कोहली ने दो शतक और 6 अर्धशतक जमाए।
  • 2016 में कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक जमाए थे।

IPL Flashback, Virat Kohli Century: आईपीएल के 16वें सीजन का लीग मुकाबला खत्म हो चुका है। प्लेऑफ को लेकर टीमें भी तय हो गई हैं। लेकिन मौजूदा सीजन के आखिरी मुकाबले यानी 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर एक और शतक अपने नाम किया। उन्होंने 165.57 की स्ट्राइक रेट से 61 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन में लगातार दूसरा शतक है। कोहली के शतकीय पारी की मदद से बेंगलोर ने गुजरात के खिलाफ विशाल लक्ष्य दिया। हालांकि, इस मुकाबले में गुजरात ने बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। गुजरात के खिलाफ स्टेडियम में मौजूद फैंस को कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर उनके 2016 में खेले गए पारी की याद आ गई।

Virat Kohli, TATA IPL, IPL Flashback,

विराट कोहली। (फोटो- IPL/BCCI)

2016 में कोहली के बल्ले से हुई थी रनों की बरसात

आईपीएल 2016 में विराट कोहली के बल्ले से रनों की बरसात हुई थी। उन्होंने 16 मैचों में 152.03 की स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे और टॉप स्कोरर रहे थे। इस दौरान उन्होंने से 4 शतक और 7 अर्धशतक जमाए थे। उनके बल्ले से 83 चौके और 38 छक्के निकले थे। कोहली का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। वे खुद भी इस रिकॉर्ड के पास नहीं पहुंच पाए हैं।

End of Feed