जय शाह के बाद अरुण धूमल ने लगाई आईपीएल 2024 के भारत में खेले जाने पर मुहर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 17, 2024, 08:47 AM IST

आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने भी लीग के आम चुनावों के बीच भारत में आयोजन की पुष्टि कर दी है।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने शनिवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि 19 अप्रैल से एक जून तक आम चुनाव होने के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा सकता है। चुनाव सात चरण में संपन्न होंगे और इस बात को लेकर अटकलों के बाजार गर्म हैं कि इस लीग को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित किया जाएगा और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि खिलाड़ियों को संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ अपने पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा जा रहा था।

Arun Dhumal

अरुण कुमार धूमल(साभार IPL/BCCI)

यूएई जाने की अटकलों को किया धूमल ने खारिज

End of Feed