IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी में कितने खिलाड़ी बिकेंगे, किन 3 खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा बेस प्राइस, सब जानिए यहां

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 12, 2023, 08:35 AM IST

All you need to know about IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होनी है। इस नीलामी में कितने खिलाड़ी बिकेंगे, किनका आधार मूल्य सबसे ज्यादा है, किन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, कितने खिलाड़ी होंगे शामिल, सब कुछ यहां जानिए एक जगह पर।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल नीलामी 2024
  • 333 खिलाड़ी होंगे इस नीलामी का हिस्सा
  • तीन भारतीय खिलाड़ियों का आधार मूल्य सबसे ज्यादा

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं जिन्हें दो करोड रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है। हर्षल को दो साल पहले आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा गया था।

IPL Auction 2024, All You Need To Know About Players Auction

आईपीएल (BCCI)

आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी। फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं।

End of Feed