IPL Auction 2023: इंग्लैंड के ऑल राउंडर क्रिकेटर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को केरल के कोच्चि में हुई मिनी नीलामी में उन्हें पंजाब किंग्स टीम ने 18.50 करोड़ रुपए में अपना बना लिया। पंजाब टीम के निदेशक नेस वाडिया ने उन्हें खरीदने पर खुशी जताई और कहा कि वह दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में से एक हैं।
IPL 2023: सैम करन इंग्लिश प्लेयर हैं। (फाइलः @CurranSM)
रिकॉर्ड खरीद पर वाडिया ने मीडिया से कहा- इसके (खरीद) पीछे कोई इमोशन नहीं था। यह सिर्फ फोकस की बात है। आप समझ रहे हैं कि सही खिलाड़ी के लिए सही फोकस होना चाहिए। फोकस रहते हुए उसे सरल बनाए रखना होता है।
Record Alert 🚨Sam Curran 𝙗𝙚𝙘𝙤𝙢𝙚𝙨 𝙩𝙝𝙚 𝙢𝙤𝙨𝙩 𝙚𝙭𝙥𝙚𝙣𝙨𝙞𝙫𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙚𝙫𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙗𝙚 𝙗𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙞𝙣 𝙄𝙋𝙇!He goes BIG 🤯- INR 18.50 C… t.co/VjUW18PX2U
— ANI (@ANI) Dec 23, 2022
बकौल वाडिया, "हम लगातार कहते आए हैं कि हमें क्या चाहिए और हम उसे लेकर खासा स्पष्ट भी हैं। साथ ही उसी के हिसाब से बजट बनाएं और खराब के लिए प्लान करें और अच्छे की उम्मीद करें। आप जानते हैं कि वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।"
🗣️🗣️ “He’s one of the best all-rounders”@PunjabKingsIPL Director, Ness Wadia, speaks on the record purchase of… t.co/OuMxIGCfWC
— ANI (@ANI) Dec 23, 2022
उन्होंने आगे बताया- वह किसी भी वर्ल्ड-11 टीम में खेल सकते हैं। वह इतने अच्छे हैं किसी भी बढ़िया टीम में खेल सकते हैं। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक हैं। वह टीम में बेहतरीन बैलेंस लेकर आते हैं। हमारे पास कई सारे इंडियन खिलाड़ी हैं, जिनमें हरफनमौला खिलाड़ी भी हैं। करन को पाकर हम खासा खुश हैं।
