IPL 2023 Auction CSK Players List: चेन्नई सुपर किंग्स इस नीलामी में इन तीन खिलाड़ियों पर रख सकती है नजर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 23, 2022, 11:41 AM IST

IPL 2023 Auction CSK Target Players List: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2023 में किन खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम को पूरा करेगी ये आगामी खिलाड़ियों की नीलामी में देखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स का बजट कितना है और वो इस बार की नीलामी में किन तीन खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुक होंगे, आइए जानते हैं।

IPL 2023 Auction RCB Target Players List: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 नीलामी (IPL 2023 Auction) के लिए कमर कस ली होगी। उनके पास इस बार 20 करोड़ 45 लाख रुपये का पर्स बजट मौजूद है। जो खिलाड़ी उन्होंने रिटेन किए हैं उनकी संख्या 18 है। ऐसे में बाकी की जगह भरने के लिए मिनी ऑक्शन में वो कुछ बड़े नामों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों पर नजरें टिकाए रहेंगे।

csk_2023

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Logo)

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल की विजय हजारे ट्रॉफी को करीब से देखा होगा और मुमकिन है कि कई चयन वहां से भी हों। खासतौर से तमिलनाडु क्रिकेट से क्योंकि जो तमाम खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में बिकने के लिए तैयार हैं, उनमें 16 खिलाड़ी तमिलनाडु के हैं। आइए जानते हैं कि बजट को देखते हुए किन 3 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स किसी भी हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

End of Feed