IPL 2027 मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे 17 देश के खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने भेजे सबसे ज्यादा नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन के लिए 18 देशों के कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 939 भारतीय, 281 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 53 खिलाड़ियों ने नाम दिया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (40), वेस्टइंडीज (36), न्यूजीलैंड (25) और अफगानिस्तान (23) का नंबर आता है। श्रीलंका से 21, इंग्लैंड से 16 और बांग्लादेश से 12 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL मीडिया रिलीज के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 66 खाली स्लॉट भरेंगे। इन 66 स्लॉट में से 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों का है। IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन से पहले, दस फ्रेंचाइजियों ने पहले ही 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें 55 विदेशी क्रिकेटर भी शामिल हैं।

IPL 2027 Auction (2)

आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए रजिस्टर खिलाड़ी। फोटो- IPL

ऑक्शन रजिस्टर में 184 'कैप्ड' खिलाड़ी (जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं), 994 'अनकैप्ड' खिलाड़ी (जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं) और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय हैं, जिनमें से 127 खिलाड़ी पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं।

End of Feed