IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। सारी टीमें अपने मैच जीतने का प्रयास कर रही हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी इस सीजन का पहला मैच केकेआर के खिलाफ जीत चुकी है। मुंबई का दूसरा मैच 4 अप्रैल दिन शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा। इससे पहले मुंबई के धुरंधर बल्लेबाज और स्काई के नाम से पॉपुलर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह धुरंधर के रहमान डकैत की तरह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
सूर्यकुमार यादव का डांस (फोटो साभार- मुंबई इंडियंस)
जबरदस्त डांस करते नजर आए सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव भरी महफिल में रहमान डकैत की तरह धुरंधर फिल्म के गाने ‘FA9LA’ की बलूची धुन पर डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। उनका यह डांस सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार यादव ने भरी महफिल में जबरदस्त डांस करके फैंस को दीवाना बना दिया है। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है। देखें वीडियो-
IPL 2016 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने आठ गेंद में 16 रन की आक्रामक पारी खेली थी। उन्होने अपनी पारी में तीन चौके मारे थे। सूर्यकुमार यादव के शॉट्स में पुरानी धार और ताकत नजर आई। इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को
टी-20 वर्ल्डकप जितवाया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले 2024 के टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में भी खिताबी जीत हासिल की थी।
