IPL 2026, SRH vs LSG Match Preview: अपने घर पर भी जीत का लय बरकरार रखने उतरेगी हैदराबाद की टीम, पंत के नवाब भी होंगे तैयार

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (5 अप्रैल 2026) सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें-

IPL 2026, SRH vs LSG Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (5 अप्रैल 2026) सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करके लखनऊ सुपर जायंट्स की निगाह इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी। वहीं हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

SRH vs LSG

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स मैच प्रीव्यू

इस बार भी LSG का अभियान नहीं रहा अच्छा

अपने पहले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली एलएसजी की टीम पिछले कुछ वर्षों से खराब प्रदर्शन कर रही है। इस बार भी उसका अभियान अच्छा नहीं रहा है। जस्टिन लैंगर की कोचिंग वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम, कप्तान ऋषभ पंत और विस्फोटक निकोलस पूरन जैसे दमदार बल्लेबाज शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान इकाना में 141 रन पर आउट हो गई जिससे टीम की कई गंभीर समस्याएं उजागर हुईं। टीम के लिए बल्लेबाजी क्रम में रणनीतिक फेरबदल भी काम नहीं आया। एलएसजी ने मार्श और मार्करम की अपनी स्थापित सलामी जोड़ी से हटकर भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को पारी का आगाज करने के लिए भेज दिया। पंत रन आउट होने से पहले केवल सात रन ही बना पाए, जिससे उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई। उन्हें अब तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। पिछले साल उन्होंने इसी नंबर पर खेलते हुए शतक लगाया था। पूरन ने भी इस नंबर पर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी को बीच के ओवरों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। मार्श ने पिछले मैच में 35 रन बनाकर एलएसजी को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए। एलएसजी की बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है और इसे देखते हुए उसके लिए मार्श और मार्करम की जोड़ी से पारी की शुरूआत करवाना अच्छा होगा। गेंदबाजी एलएसजी का मजबूत पक्ष है। पिछले मैच में मोहम्मद शमी ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के साथ मिलकर नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पुराने दिनों की याद दिला दी, लेकिन बीच के ओवरों में उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे पिछले सत्र में 14 विकेट लेने वाले मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठने लग गए हैं।

End of Feed