IPL 2026, SRH vs CSK Pitch Report: आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, SRH vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (18 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के सत्ताइसवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज हैदराबाद के मौसम का हाल।

Sunrisers Hyderabad Chennai Super Kings Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के बीसवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad) में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है। संजू सैमसन के फार्म के लौटते ही चेन्नई दो मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि अबतक सीजन में खेले पांच मैच में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ मेजबान हैदराबाद की टीम 5 मैच में 2 जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों में नेट रन रेट का अंतर है। हैदराबाद का नेट रन रेट 0.576 और चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट -0.846 का है। ऐसे में आज के मुकाबले में चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक पूरी करने के साथ-साथ नेट रन रेट में सुधार की होगा। नहीं तो आगे चलकर यह टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हैदराबाद की टीम भी अबतक अपनी लय हासिल नहीं कर सकी है। अपने आखिरी मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोका था। एक बार फिर वो यही कारनामा सीएसके के खिलाफ करना चाहेगी।

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Head to Head)

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद को 7 और सीएसके को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसमें हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते 154 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने 8 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन मैच में सीएसके को जीत मिली है और दो मैच हैदराबाद के नाम रहे हैं। हैदराबाद के मैदान पर दोनों के बीच पांच ही मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद को तीन और चेन्नई को दो मैच में जीत मिली। ऐसे में इस मैदान पर हैदराबाद और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

End of Feed