IPL 2026, RR vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स-मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी गुवाहाटी की पिच

IPL 2026, RR vs MI Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला आज (7 April 2026) भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस टीमों की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले राजस्थान-मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

IPL 2026, RR vs MI Preview: आईपीएल के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा था। इसके अलावा मुंबई को उनके कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने की उम्मीद होगी। अस्वस्थ होने की वजह से हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की अगुवाई की थी लेकिन टीम को हार्दिक के ऑलराउंड खेल की कमी महसूस हुई। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। मुंबई की टीम अंक तालिका में अभी छठे और राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

RR vs MI Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

मुंबई और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी ज्यादा मजबूत है। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा(Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) के प्रदर्शन पर रहेंगी। हार्दिक की अनुपस्थिति में दीपक चाहर (Deepak Chahar) को टीम में शामिल किया गा था। उन्होंने जबरदस्त बॉलिंग की थी। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) और अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) पर भी सबकी निगाहें होंगी। वहीं राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम को विस्फोटक शुरुआत देने में सफल रहे हैं। वहीं ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) पर भी निगाहें होंगी। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है।

End of Feed