IPL 2026, RR vs DC Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, RR vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (1 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह दूसरा मैच है। इससे पहले यहां खेले गए एक मुकाबले में राजस्थान को 228 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट के अतंर से हार का मुंह देखना पड़ा था। आइए जानते हैं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल?

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, Sawai Man singh Stadium Jaipur Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) संभाल रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह दूसरा मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए एक मुकाबले में मेजबान राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर जयपुर में रनों की बारिश देखने को मिलेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान को अबतक खेले 9 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में राजस्थान 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में संघर्ष करना पड़ा है। दिल्ली की टीम ने अबतक खेले 8 मैच में से 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। -1.060 के नेट रन रेट के साथ दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दिल्ली राजस्थान के खिलाफ जीत करके टॉप 4 में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में राजस्थान से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

RR vs DC Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Head to Head)

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 15 और दिल्ली को 15 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेले जाने वाले यह पहला मैच है। पिछले साल दोनों के बीच खेले गया मैच सुपर ओवर तक गया था जिसमें बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत ली दी। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में से 2-2 मैच दिल्ली और राजस्थान ने जीते हैं। एक मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में गया। जिसमें बाजी दिल्ली के हाथ लगी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

End of Feed