IPL 2026, RR vs RCB Preview: रॉयल्स को पटखनी देकर जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी आरसीबी, राजस्थान की जीत के चौका जड़ने पर होगी नजर

RR vs RCB IPL 2026 Match no sixteen Preview: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का सोलहवां मैच आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा।। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

RR vs RCB Match Preview: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही आक्रामक शुरूआत के साथ राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को डिफेंडिंग गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आईपीएल के मैच में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी जबकि आरसीबी की उम्मीदें फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर टिकी होंगी । दो साल पहले टी20 क्रिकेट से विदा लेने के बावजूद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में कमी नहीं आई है। उनके मार्गदर्शन में आरसीबी ने संतुलित शीर्षक्रम तैयार कर लिया है और पिछले मैच में फिल साल्ट ने भी उम्दा पारी खेली थी।

RR vs RCB IPL 2026 Match Preview

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच प्रीव्यू

तीसरे नंबर पर उतर रहे पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट का अपना फॉर्म कायम रखते हुए संतुलित आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है । आईपीएल में अपने पदार्पण सत्र में आरसीबी के लिये 473 रन बनाने वाले पडिक्कल बाद में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ उस सफलता को दोहरा नहीं सके थे। पिछले सत्र में वह आरसीबी में लौटे और पहली बार उसे आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस सत्र में भी उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंद में 50 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंद में 61 रन बनाये। कप्तान रजत पाटीदार और आस्ट्रेलिया के टिम डेविड मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने भी इस सत्र में प्रभावित किया है। जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की कमी पूरी की है तो बीच के ओवरों में कृणाल पंड्या और सुयश शर्मा ने रन रोके हैं।

End of Feed