IPL 2026, RR vs MI Preview: राजस्थान के आक्रामक खेल से मुंबई को रहना होगा अलर्ट, हार्दिक पांड्या के फिटनेस पर भी रहेगी नजर

IPL 2026, RR vs MI Preview: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज (7 अप्रैल 2026) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

IPL 2026, RR vs MI Preview: आईपीएल के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस शाम सात बजे होगा। पिछले मैच में हार के बाद वापसी के लिए प्रतिबद्ध मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलेंगे। हार्दिक अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें उनकी टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगुवाई की थी लेकिन टीम को हार्दिक के ऑलराउंड खेल की कमी महसूस हुई। हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए।

RR vs MI preview

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस प्रीव्यू

इस मैच में वापस लौट सकते हैं हार्दिक पांड्या

इसके बाद हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे कि उनकी वापसी की संभावना मजबूत बन गई है। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और संभावना है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। राजस्थान की टीम ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है और मुंबई को उस सतर्क रहने की जरूरत होगी।

End of Feed