IPL में वापसी पर इमोशनल हुए पृथ्वी शॉ, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया दिल छूने वाला Video

IPL 2026, Prithvi Shaw Video: पृथ्वी शॉ इससे पहले​​ दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात सीजन खेले थे, हालांकि आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद जब आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन हुआ तो उन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस कारण पृथ्वी शॉ पिछले सीजन IPL में नजर नहीं आए थे।

IPL 2026, Prithvi Shaw Video: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी IPL सूखा खत्म होने जा रहा है। 26 साल का यह बल्लेबाज एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स से खेलने के लिए उत्साहित है। वहीं IPL के 19वें सीजन से पहले अपनी वापसी पर पृथ्वी शॉ इमोशनल नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो क्रिकेट फैंस के दिल को छू रहा है।

Ptithwi Shaw

पृथ्वी शॉ (फोटो साभार- X/DC)

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया पृथ्वी शॉ का वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने 'एक्स' पर शॉ की वापसी का जो वीडियो शेयर किया, उसके कैप्शन में लिखा, 'हमारा लड़का घर लौट आया है।' इस वीडियो में शॉ अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं, 'कोटला जैसी जगह को आप कभी नहीं भूलते। न वहां के शोर को, न ही वहां की खामोशी को भूलते हैं। न ही आप इस बात को भूलते हैं कि इस जगह ने आपको क्या बनाया। कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वे वापस आती हैं.. दिल्ली, तुम्हारा लड़का घर लौट आया है।' देखें वीडियो-

End of Feed