IPL 2026 Points Table: हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद मुश्किल हुई मुंबई की राह, जानें कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 41वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। चलिए जानते हैं कि कौन सी टीम किस पोजिशन पर है?

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के सामने 244 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। हैदराबाद की यह 9 मैच में छठी जीत है जबकि 8 मैच में मुंबई इंडियंस को यह छठी हार मिली है।

ipl 2026 points table 2026

आईपीएल 2026 अंक तालिका (साभार-X)

MI vs SRH मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। मुंबई इंडियंस की टीम 8 मैच में 6 मुकाबला गंवाकर 4 अंक के साथ 9वें पोजिशन पर बनी हुई है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने नंबर 3 की पोजिशन हासिल कर ली। SRH ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर नंबर 3 की कुर्सा हासिल की है। अब हैदराबाद के नाम 9 मैच में 6 जीत और फिलहाल 12 अंक के साथ वह तीसरे पोजिशन पर पहुंच गई है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स86/1112+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु86212+1.919
3सनराइजर्स हैदराबाद96312+0.832
4राजस्थान रॉयल्स96312+0.617
5गुजरात टाइटंस8448-0475
6चेन्नई सुपर किंग्स8356-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स8356-1.060
8कोलकाता नाईट राइडर्स8264-0.751
9मुंबई इंडियंस8264-0.784
19लखनऊ सुपर जायंट्स8264-1.106

क्या कहता है प्लेऑफ का गणित (IPL 2026 Play Off Qualification Scenario)

साल 2022 से लगातार आईपीएल में 10 टीमें खेल रही है। 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण सिंपल है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आपको कम से कम 16 प्वाइंट की दरकार होती है। 2022 से अब तक केवल साल 2024 में ऐसा हुआ था जब 14 प्वाइंटस के साथ भी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई थी। साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 अंक साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था, लेकिन यह रेअर है कि 14 अंक के साथ कोई टीम प्लेऑफ में पहुंचे। ऐसे में वर्तमान हालाता में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की जरुरत होगी।

End of Feed