आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह चेन्नई की 9 मैच में चौथी जीत है जबकि मुंबई इंडियंस की यह 7वीं हार है। चेन्नई की इस जीत ने उसके प्लेऑफ के दरवाजे खुल गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गए।
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल (साभार-X)
CSK vs MI मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
आईपीएल के 44वें मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी जीत के साथ छठे पोजिशन पर पहुंच गई है। उसने अपने नेट रन रेट को भी बेहतर कर लिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। चेन्नई को अब बाकी बचे 5 मैच में केवल 4 जीतना है।| क्रमांक | टीम | मैच | जीत/टाई (W) | हार (L) | प्वाइंट्स (PTS) | नेट रन रेट (NRR) |
| 1 | पंजाब किंग्स | 8 | 6/1 | 1 | 12 | +1.043 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 6 | 2 | 12 | +1.919 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 6 | 3 | 12 | +0.832 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 6 | 3 | 12 | +0.510 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 4 | 8 | -0475 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 4 | 5 | 8 | +0.005 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.895 |
| 8 | कोलकाता नाईट राइडर्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.751 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.784 |
| 19 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -1.106 |
