IPL 2026 Ank Talika: जीत के साथ आरसीबी का आगाज, जानें कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026 Ank Talika: आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ आईपीएळ 2026 का आगाज किया। जीत के लिए उसे 202 रन बनाने थे, जिसे आसानी से उसने 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

IPL 2026 Ank Talika: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ ही क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक लीग का आगाज हो गया। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। अब से 65 दिन तक 10 टीमें आईपीएल ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बीच ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा।

IPL Ank talika

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल (साभार-X)

RCB बनाम SRH मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल के ओपनिंग मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का खाता खुल गया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed