70 लीग मैचों के बाद कैसा है IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल, जानिए मुकाबलों की पूरी जानकारी

IPL 2026 Playoff Schedule: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब इन चारों टीमों के बीच प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। आखिर में 31 मई को इस मेगा लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दो टीमें खिताब के लिए भिडे़ंगी। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल और मैच से जुड़ी हर जानकारी।

IPL 2026 Playoff Schedule: रविवार, 24 मई को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को हराते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया। इसके साथ ही वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के बाद प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गईं। लीग स्टेज के अंतिम दिन राजस्थन की जीत ने उनके खाते में कुल 16 अंक कर दिए जिसके चलते वह पंजाब किंग्स (PBKS) के कुल 15 अंकों से आगे निकल गए। इसके परिणामस्वरूप 13 अंकों पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना समाप्त हो गई।

IPL Playoff

आईपीएल प्लेऑफ। फोटो- आईपीएल

70 लीग मुकाबलों के बाद अब आईपीएल प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ का आगाज क्वालिफायर-1 के साथ होगा जो कि आरसीबी (RCB) और जीटी (GT) के बीच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

End of Feed