IPL 2026 Mini Auction: आज अबुधाबी में होगा 369 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला, सीएसके और केकेआर के बीच होगी कांटे की भिड़ंत

अबु धाबी में आज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए प्लेयर्स की नीलामी होने जा रही है। 369 खिलाड़ियों का भविष्य 10 टीम निर्धारित करेंगी जिसमें 31 विदेशी सहित कुल 77 खिलाड़ियों की जगह भरी जानी हैं। जानिए नीलामी से बड़े अहम बातें।

अबु धाबी: विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के उपलब्ध नहीं होने के कारण कैमरन ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग की मंगलवार को होने वाली छोटी नीलामी में फायदे की स्थिति में रह सकते हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीम इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं। नीलामी में 10 टीम 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी और सभी टीम के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है। मुंबई इंडियन्स की हालांकि नीलामी में अधिक भूमिका नहीं होगी क्योंकि उसके पास सिर्फ दो करोड़ 75 लाख रुपये उपलब्ध हैं और वह कुछ अनकैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) खिलाड़ियों को उनके आधार मूल्य पर ही खरीद पाएगी।

IPL 2026 Auction Preview

आईपीएल 2026 के लिए आज होगी नीलामी (फोटो क्रेडिट IPL/BCC)

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ग्रीन, भारतीय टीम से बाहर चल रहे वेंकटेश अय्यर और इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पर भारी-भरकम बोली लग सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे अधिक 64 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है और उसकी नजरें टीम को नए सिरे से तैयार करने पर टिकी होंगी। टीम को 13 खिलाड़ियों को खरीदना है और नीलामी में उसे मुख्य रूप से चुनौती सुपरकिंग्स से मिलने की उम्मीद है जिसके पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है।

End of Feed