IPL 2026, MI vs RCB Pitch Report: आज मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला आज, जानिए वानखेड़े की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, MI vs RCB Pitch Report In Hindi Today Match: आज (12 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के बीसवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज मुंबई के मौसम का हाल।

Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के बीसवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई इंडियन्स के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार(Rajat Patidar) संभाल रहे हैं। आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियन्स को मौजूदा सीजन में अबतक खेले तीन मैच से एक में जीत और दो में हार मिली है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उसके बाद उसे लगातार दो मैच में हार मिली है। वहीं आरसीबी को अबतक खेले तीन मैच में से दो में जीत मिला है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी अंक तालिका में तीसरे और मुंबई आठवें स्थान पर है।

Mumbai Indians vs Royal Challengers Wankhede Stadium Pitch Report

मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head)

मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई को 19 मुकाबलों में और आरसीबी को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। वो मैच भी हाई स्कोरिंग रहा था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की टीम उस मुकाबले को अपने नाम करने से 12 रन के अतंर से चूक गई थी।दोनों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में से दो में मुंबई और तीन में आरसीबी विजयी रही है। अगर वानखेड़ स्टेडियम में दोनों के बीच खेले गए आंकड़ों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि यहां खेले गए 12 मैच में से 8 में मुंबई और 4 में आरसीबी विजयी रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

End of Feed