IPL 2026, LSG vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (26 April 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला यह चौथा मैच है। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबले में लखनऊ को अपने घर पर हार मिली है। इस मुकाबले में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कोलकाता की कप्तानी आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करते दिखाई देंगे। कहा जाता है कि कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है तथा ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के लिए यह कड़वी सच्चाई साबित हो रही है। आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी केकेआर ने रहाणे को कप्तान बनाए रखकर साहसिक फैसला किया लेकिन उनकी अगुवाई में टीम इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। केकेआर को अपनी पहली जीत दर्ज करने में सात मैच लगे। यह जीत भी रिंकू सिंह के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत मिली। दूसरी तरफ लखनऊ का अभियान भी अब तक अच्छा नहीं रहा है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली इस टीम ने केवल दो मैच जीते हैं और उस पर जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार चार हार और कप्तान के कई फैसलों ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। पंत स्वयं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर का रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स पिच रिपोर्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
IPL का 38वां मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। क्योंकि पॉइंट्स टेबल में बढ़ते कंपटीशन के बीच कोई भी टीम और नीचे खिसकने का जोखिम नहीं उठा सकती। IPL के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। अब तक इन 7 मुकाबलों में जहां लखनऊ को 5 मैचों में जीत मिली है, वहीं कोलकाता को सिर्फ दो मैचों में ही जीत नसीब हुई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज की पिच रिपोर्ट (LSG vs KKR IPL Match Today Pitch Report)
लखनऊ और कोलकाता के बीच IPL का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। यहां की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के लिए मददगार है और इसका आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे यहां स्कोर 175 के पार जा सकता है। लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआत में यहां मदद मिलती है और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए स्थितियां काफी आसान होने लगती हैं। इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस का असर पड़ता है, इसलिए टॉस जीतकर ज्यादातर कप्तान लक्ष्य का पीछा करना ही पसंद करते हैं। IPL के मौजूदा सीजन अब तक यहां तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दो मैच रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां खेले गए आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 159 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स को चौंका दिया था। इस मुकाबले में 38 ओवर के गेम में सिर्फ 278 रन बने थे और 16 विकेट गिरे थे। एलएसजी ने इस मैदान पर खेले गए कुल 24 मैचों में से केवल नौ में जीत हासिल की है। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है और शीर्ष क्रम के बार-बार लड़खड़ाने से मध्य क्रम की कमजोरियां उजागर हो गई हैं।
आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ और केकेआर के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Lucknow vs Kolkata IPL 2026 Match)
एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा। पिछले सत्र में उसे यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में हार मिली, जिसमें लगातार पांच हार शामिल हैं। इस साल उसने यहां तीन मैच गंवाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस सबसे ज्यादा अपने कप्तान ऋषभ पंत के अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे होंगे। इसके अलावा निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, मुकुल चौधरी, मथीशा पथिराना से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं केकेआर की तरफ से रहाणे के कप्तान के रूप में कुछ फैसले भी टीम के लिए सही नहीं रहे। पिछले कुछ मैच में वह स्वयं भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे उन पर दबाव बढ़ गया है। केकेआर भले ही इकाना स्टेडियम में कुछ हद तक लय में उतरें, लेकिन उसके अभी केवल तीन अंक हैं और उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम छह में जीत हासिल करनी होगी जो उसके प्रदर्शन को देखकर असंभव लगता है।केकेआर के फैंस कप्तान रहाणे, उपकप्तान रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, कैमरन ग्रीन, वरुण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजरबानी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
लखनऊ और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
