Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Match Pitch Report: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार (6 अप्रैल 2016) को पंजाब किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के खिलाफ भिड़ेगी। यह मैच कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (Eden Gardens Cricket Stadium) पर खेला जाएगा। केकेआर की टीम जब मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें IPL के इस सीजन में पहली जीत दर्ज करने पर होगी। तीन बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर यहां पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पंजाब किंग्स की टीम अपने दोनों मैच जीतकर यहां मुकाबला खेलने पहुंची है। इस मैच में केकेआर की कप्तानी आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyash Iyer) करेंगे।
कोलकाता बनाम पंजाब पिच रिपोर्ट
पहले दो मैच हारकर परेशानी में कोलकाता नाईट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला सत्र बहुत ही खराब रहा था और यह टीम साल 2009 के बाद पहली बार आठवें स्थान पर रही थी। इस सीजन में न्यूजीलैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ियों फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र के टीम में होने के बावजूद कोलकाता की टीम उनका सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है। इनमें से सिर्फ एलेन को मौका मिला है जबकि पिछले टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सीफर्ट और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र बेंच पर ही बैठे हैं। इसके बजाय कमजोर प्रदर्शन के बाद भी सुनील नरेन को एकादश में बनाए रखा है। नाइट राइडर्स की गेंदबाजी चिंता का विषय है ही, लेकिन बल्लेबाज भी कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। अपने पहले घरेलू मैच में नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 227 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई थी।
अय्यर की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही पंजाब
अय्यर की अगुआई में पंजाब ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। युवा कूपर कोनोली ने दो मैच में 108 रन बनाकर तीसरे नंबर पर प्रभावित किया है जबकि प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है। अय्यर ने बीच के ओवरों में भरोसे के साथ बल्लेबाजी की है। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाख की मौजूदगी में गेंदबाजी इकाई संतुलित लग रही है जबकि अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आक्रमण को मजबूत करते हैं। नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी और युवा अंगकृष रघुवंशी का प्रदर्शन हालांकि सकारात्मक पक्ष रहा है लेकिन सिर्फ इन दोनों का प्रदर्शन पंजाब की अच्छी टीम के खिलाफ पर्याप्त नहीं हो सकता।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट (KKR vs PBKS Pitch Report)
आईपीएल के 19वें संस्करण में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में होगा। इस ग्राउंड की पिच हमेशा से बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती आई है और मौजूदा सीजन भी इससे कुछ अलग नहीं रहा है। ईडन गार्डन्स की बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिससे बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते हैं। यहां की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे गेंद एक बार गैप में निगल जाने के बाद सीधा बाउंड्री लाइन पर पहुंचकर ही रुकती है। हालांकि, बीच के ओवरों में यहां स्पिनर असर डाल सकते हैं। इस मैदान पर ज्यादातर हाई स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिलते हैं। यहां पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बदा भी ओस के कारण अधिकतर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी चुनते हैं और रनों का पीछा करना पसंद करते हैं। ईडन गार्डन मैदान में आईपीएल के अब तक कुल 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां चेज करने वाली टीमों ने 57 मैच जीते हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। यह वही मैदान है, जहां एक बार 262 रनों का लक्ष्य भी चेज हुआ है।
कोलकाता बनाम पंजाब हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head to Head)
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें केकेआर का पलड़ा काफी भारी रहा है। इन 35 मैचों में केकेआर ने 21 बार जीत हासिल की है। वहीं पीबीकेएस को सिर्फ 13 मैचों में जीत मिली है।
कोलकाता और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders and Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Kolkata Knight Riders Full Squads)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पायला अविनाश और शशांक सिंह।
मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे होगा टॉस।
