क्रिकेट

Today IPL Match 6 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां है मुकाबला

Today IPL 2026 Match 6 April: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब सभी को इंतजार है सीजन के 12वें मैच का, जो काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में दो बड़ी टीमों आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं आज किसका मैच है, कब और कहां होने जा रहा है ये मुकाबला और इस मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आईपीएल में आज किसका मैच
  • टूर्नामेंट के 12वें मैच में दो बड़ी टीमों की भिड़ंत

Today IPL Match 6 April 2026: आईपीएल के 19वें संस्करण (IPL 19) में आज (6 अप्रैल 2026) एक बड़ा मैच खेला जाना है। ये सीजन का 12वां मुकाबला होगा। आज की दोनों टीमों के सामने कई चुनौतियां हैं जिसमें मैदान से लेकर फॉर्म से जुड़ी कई जरूरी बातें जुड़ी हैं। इससे पहले, सीजन के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2026 अंक तालिका (IPL Points Table) में लगातार दूसरी जीत के बाद शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। अब आज के मैच का नतीजा एक बार फिर अंक तालिका में फेरबदल कर सकता है।

आज किसका मैच हैः इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें मजबूत हैं। एक तरफ है तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स जिसने आखिरी बार 2024 का खिताब जीत था। जबकि, दूसरी तरफ है पंजाब किंग्स को जो पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम है। दिलचस्प बात ये है कि अब तक जहां पंजाब किंग्स ने इस सीजन में खेले गए अपने दोनों मैच जीते हैं, वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक हुए अपने दोनों मैच गंवा दिए हैं और उनका खाता खुलना बाकी है।

क्या कहते हैं कोलकाता और पंजाब के आईपीएल में आंकड़े? (KKR vs PBKS Head To Head Stats)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जहां तीन बार आईपीएल खिताब जीता है, वहीं पंजाब किंग्स अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। पिछले साल पंजाब फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी के करीब आई थी लेकिन बेंगलुरू ने उसका सपना तोड़ दिया था। कोलकाता और पंजाब की टीमों के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े देखें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 35 मैच हो चुके हैं जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 बार पंजाब को शिकस्त दी है। वहीं, पंजाब की टीम अब तक कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 मैच ही जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 6 April 2026, Monday)

आज किसका मैच कहां होगा मुकाबला कितने बजे है मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स Vs पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS)कोलकाता (ईडन गार्डन्स)शाम 7:30 बजे

कोलकाता-पंजाब आईपीएल मैच में किन खिलाड़ियों से होंगी उम्मीदें (Kolkata vs Punjab, Players To Watch Out For Today)

आईपीएल 2026 के 12वें मैच में जब कोलकाता और पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी तो कई खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। आज की मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि रिंकू सिंह (Rinku Singh), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), कूपर कॉनली (Cooper Connolly) सुनील नरायन (Sunil Narain) और फिन एलन (Finn Allen) के साथ-साथ ओपनर टिम साइफर्ट (Tim Seifert) पर भी सबकी नजरें रहेंगी। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स के लिए उनके कप्तान भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से अभी भी बड़ी पारी का इंतजार है। उनके अलावा भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), शीर्ष क्रम के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल पर उनके फैंस की उम्मीदें टिकी होंगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article