IPL 2026 KKR vs MI Pitch Report: केकेआर के प्लेऑफ के रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा मुंबई; जानें कैसी है ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

IPL 2026 KKR vs MI Aaj Ki Pitch Report: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच का महत्व केवल सम्मानजनक विदाई का होगा। वहीं, KKR के लिए ये करो या मरो वाला मैच होगा। KKR यदि इस मैच में जीत हासिल करती है तो खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रह सकेगी।

IPL 2026 KKR vs MI Aaj Ki Pitch Report: टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के कारण अगर मगर की कठिन डगर में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़नी होगी।

KKR vs MI Pitch Report.

कोलकाता और मुंबई के मैच की पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन वह केकेआर के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। अगर इस मैच में केकेआर हार जाती है, तो अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में लगातार दूसरे सत्र में उसकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहेगी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खिताब जीतने के एक साल बाद 2025 में केकेआर आठवें स्थान पर रहा था। मुंबई के खिलाफ जीत से भी केकेआर का काम पूरा नहीं होगा। उसका भाग्य अभी भी शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा। IPL Points Table: यहां क्लिक करके देखिए कौन सी टीम किस नंबर पर है

End of Feed